Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

वारिसगंजः बाल बिहारी शिक्षण संस्थान द्वारा किया गया भंडारा


वारिसगंज/अमेठी। धर मगद पुर में बाल बिहारी शिक्षण संस्थान द्वारा विशाल एवं दिव्य भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें भक्तों की भारी भीड़ ने प्रसाद प्राप्त किया । बाल बिहारी की समिति के सदस्यों ने जम कर मेहनत किया। बताते चले कि जेठ के मंगल पर ये भव्य एवं दिव्य भंडारे का आयोजन किया गया । भंडारे स्थल से कुछ कदम की दूरी पर संकट मोचन हनुमान जी विशाल मंदिर पर प्रत्येक मंगलवार को बहुत बड़ा मेला लगता है जिसमें सुदूर से भक्त गण प्रसाद चढ़ाने आते है ।प्रातः से ही भक्तों की भीड़ जमा होने लगती है ।प्रसाद चढ़ाने के बाद वापसी में सेवा भाव के सिद्धांत को चरितार्थ करता हुआ बाल बिहारी शिक्षण संस्थान भंडारे का आयोजन किया जिसमें भक्तों ने जमकर प्रसाद ग्रहण किया इस मौके पर कार्यक्रम संचालक रितेश उपाध्याय उर्फ रिक्ति के साथ उमेश उपाध्याय,सुमित कुमार,अंशु,रुद्र,विनय,सचिन मौर्य ,आर,पी, मौर्य,रमेश,उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |