Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सिंहपुर: जगह-जगह हुआ भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद


सिंहपुर/अमेठी।
ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगलवार के अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। क्षेत्र के विभिन्न हनुमान मंदिरों तथा गांव-गांव में समाजसेवियों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं द्वारा भंडारे एवं लंगर का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।इसी क्रम में तिलोई स्थित दो सो बेड अस्पताल के पास स्थित हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं थाना शिवरतनगंज परिसर स्थित हनुमान मंदिर में भी भव्य भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।भंडारे में स्थानीय ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार उर्फ मुन्ना सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा थाना शिवरतनगंज प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर मिश्र सहित कई गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।औ वही आहारवा भवानी में राजा भैया द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर हनुमान भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे क्षेत्र में आयोजित भंडारों और धार्मिक कार्यक्रमों ने सामाजिक समरसता एवं जनसहभागिता का सुंदर संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |