Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: महिला सशक्तिकरण की मिसालरू रितु केसरी बनीं श्री रामलीला कमेटी बरियाघाट की पहली महिला अध्यक्ष


मिर्जापुर। श्रीरामलीला कमेटी बरियाघाट के 46 साल के इतिहास में पहली बार महिला नेतृत्व का नया अध्याय जुड़ा है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए रितु केसरी को सर्वसम्मति से कमेटी का अध्यक्ष चुना गया है।

रितु केसरी नगर पालिका परिषद मीरजापुर के अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी की धर्मपत्नी हैं। उनके चयन को स्थानीय सामाजिक और धार्मिक हलकों में ऐतिहासिक बताया जा रहा है।

श्री रामलीला कमेटी बरियाघाट की स्थापना सन 1979 में हुई थी। इसके संस्थापक बच्चा लाल केसरवानी एवं हरिदास कुमार थे। तब से लेकर अब तक कमेटी ने हर वर्ष रामलीला, मुकुट पूजन, हनुमान दल शोभायात्रा और दशहरा महोत्सव का भव्य आयोजन किया है। इस बार पहली बार अध्यक्ष पद की बागडोर एक महिला के हाथों में सौंपी गई है।

तीसरी बार महामंत्री संतोष उमर को चुना गया, कोषाध्यक्षरू रविंद्र गुप्ता को निर्वाचित किया गया है। निर्वाचन प्रक्रिया सर्वसम्मति से संपन्न हुई।

नवनियुक्त अध्यक्ष रितु केसरी को पूर्व अध्यक्ष अमरेश मिश्रा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। नवागत अध्यक्ष ने अपने पहले संबोधन में कहा कि मैं सभी के सहयोग की अपेक्षा करती हूं। श्रेष्ठजनों का मार्गदर्शन मेरे लिए सबसे बड़ी पूंजी होगी । मैं अपने कार्यकाल में कमेटी की परंपराओं को बनाए रखते हुए महिला सहभागिता और युवा ऊर्जा को जोड़ने का पूरा प्रयास करूंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि बरियाघाट की रामलीला को और अधिक भव्य, अनुशासित और समावेशी बनाने के लिए नई योजनाएं लाई जाएंगी।

संस्थापक सदस्य अक्षय नाथ केसरवानी एवं संरक्षक सतीश चंद्र सर्राफ ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि रितु केसरी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगी।

बधाई देने वालों में पूर्व अध्यक्ष अमित श्रीनेत, विवेक, गौरव उमर,शत्रुघ्न केसरी,राजेश सोनकर,रमाशंकर जायसवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |