Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कन्नौजः सपा कार्यालय मे धूमधाम से मनाई गई दानवीर भामाशाह की जयंती


कन्नौज। सोमवार को नसरापुर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर दानवीर भामाशाह की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व मे आयोजित किया गया जिसका संयोजन प्रत्येस तोमर जिलाध्यक्ष व्यापार सभा व व्यापारी नेता दिनेश गुप्ता और वरिष्ठ सपा नेता भानु गुप्ता के द्वारा किया गया था।

कार्यक्रम के दौरान व्यापारी नेता दिनेश गुप्ता एवं व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष प्रत्येस तोमर ने दानवीर भामाशाह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके त्याग व राष्ट्रप्रेम को याद किया। इस अवसर पर सपा नेताओं ने भामाशाह के जीवन और उनके द्वारा राष्ट्रहित मे दिए गए ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने कहा कि भामाशाह का जीवन हमें निस्वार्थ सेवा और त्याग की प्रेरणा देता है। उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन और धन को राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया था जिसे देश कभी नहीं भुला सकता।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिन्होंने भामाशाह के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता कुक्कू चैहान सपा नेता राज सिंह चैहान सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन अवनीश गुप्ता ऋषभ गुप्ता उमर्दा रवि गुप्ता रजनीकांत यादव राजन गुप्ता मनोज गुप्ता बबल प्रधान अरविन्द गुप्ता आशीष यादव कल्लू पाल सद्दाम हुसैन गुफरान अहमद कुलदीप यादव विवेक पाल जीशान कुरैशी आनंद बाबू यादव कुलदीप यादव राजू यादव विजय यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |