प्रतापगढः आज के युवाओं के लिए शिवाजी महाराज का जीवन प्रेरणा का स्रोत-डा राजा राम यादव
June 29, 2026
प्रतापगढ़। जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ विभाग के नगर द्वारा छत्रपति शिवाजी साम्राज्य दिनोत्सव के पावन अवसर पर तुलसी सदन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथिध्वक्ता पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के पूर्व कुलपति डॉ राजाराम यादव जी व मंचस्थ अतिथियों ने शिवा जी महाराज व भारत माता के चित्र पर धूप दीप पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुवात किया। उसके पश्चात उन्होनें अपने संबोधन में कहा कि छत्रपति शिवाजी साम्राज्य दिनोत्सव केवल एक ऐतिहासिक घटना का स्मरण नहीं, बल्कि स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति, सुशासन और सांस्कृतिक गौरव का उत्सव है।छत्रपति शिवाजी महाराज ने ऐसे समय में हिंदवी स्वराज्य की स्थापना का संकल्प लिया, जब समाज निराशा और अत्याचार से जूझ रहा था। उन्होंने यह सिद्ध किया कि दृढ़ संकल्प, संगठन, पराक्रम और जनसहयोग से असंभव लक्ष्य भी प्राप्त किए जा सकते हैं।शिवाजी महाराज केवल महान योद्धा ही नहीं, बल्कि कुशल प्रशासक, दूरदर्शी रणनीतिकार और न्यायप्रिय शासक भी थे।उनकी सेना अनुशासन, साहस और राष्ट्रनिष्ठा का अद्भुत उदाहरण थी। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी बुद्धिमत्ता, गुरिल्ला युद्ध नीति और अदम्य साहस के बल पर एक शक्तिशाली साम्राज्य की स्थापना की। आज के युवाओं के लिए शिवाजी महाराज का जीवन प्रेरणा का स्रोत है। हमें उनके आदर्शोंकृराष्ट्रप्रेम, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, संगठन, साहस और सेवाकृको अपने जीवन में अपनाना चाहिए। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।कार्यक्रम का समापन संघ की प्रार्थना के साथ हुआ।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विभाग संघचालक रमेश, नगर संघचालक जगदंबा, सह संघचालक राजा जी, विभाग प्रचारक ओम प्रकाश, विभाग कार्यवाह हरीश, जिला प्रचारक प्रवीण,हेमंत,नगर प्रचारक आशीष, प्रदीप पांडेय अंकित,सुमित,राज,नरेंद्र, डॉ. जे. पी. वर्मा,महेश गुप्ता, राघवेन्द्र, अभय, कार्तिकेय, यजत, रामेंद्र सहित अनेक स्वयंसेवक मौजूद रहे।
