कन्नौजः पूर्व विधायक ने मेडिकल स्टोर का किया शुभारंभ
June 29, 2026
छिबरामऊ/ कन्नौज। सोमवार को छिबरामऊ की निगम मंडी के पास नौगांव रोड स्थित एक नए मेडिकल स्टोर का शुभ उद्घाटन छिबरामऊ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालक को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह नया प्रतिष्ठान क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ और आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का हार्दिक आभार प्रकट किया एवं मेडिकल स्टोर संचालक को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल व्यवसाय के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। इस मौके पर पूर्व प्रधान विनोद यादव डाक्टर साजिद अली आलोक यादव मनोज यादव किशन ओम गोपाल विकास तेजस मैजूद।
