Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: जान से मारने की नीयत से हमला करने वाले व्यक्ति को महिगवां पुलिस ने किया गिरफ्तार


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन महिगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत अपना गुलालपुर गांव में पिता चंद्रपाल को जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार बांका काटा से हमला में घायल शिकायत पर पुलिस ने पंकज कुमार गौतम पुत्र कमलेश कुमार गौतम उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। वहीं डीसीपी उत्तरी जोन गोपाल कृष्ण के निर्देशन एवं एसीपी बीकेटी विकास पाण्डेय के नेतृत्व में महिगवां थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम उपनिरीक्षक सतीश सिंह, गौरी शंकर यादव एवं हेड कांस्टेबल अंनिगपाल की सक्रियता से आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार बांका बरामद कर अभियुक्त पंकज पर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |