Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः हनुमान मंदिर चिलबिला में पुरुषोत्तम मास की अमावस्या पर भगवान भोलेनाथ का भक्तों ने किया जलाभिषेक हुआ भव्य श्रृंगार


प्रतापगढ़। जनपद के चिलबिला हनुमान मंदिर में पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवारी अमावस्या पर भक्तों की भीड़ उमड़ रही थी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए भक्त जुटे रहे। मंदिर समिति के महासचिव समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने सभी भक्तों के साथ जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार कर आरती उतारी और प्रसाद का वितरण किया गया। भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की सभी भक्तों का कल्याण करें हम सबको अपने चरण शरण में लगाए रखने की कृपा करें। इस अवसर पर छोटेलाल, शनि महाराज, सोनू महाराज, सुरेश अग्रवाल, छेदीलाल, संतोष कुमार, देवानंद, प्रमोद कुमार, आदर्श, रामगोपाल, बजरंग लाल, सचिन, सुरेश, मनीष आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |