लखनऊः बंद पड़ी फैक्ट्री के बाहर आम के पेड़ से लटका मिला चाय दुकानदार का शव, इलाके में सनसनी
June 07, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के बख्शी का तालाब (बीकेटी) थाना क्षेत्र के गोसाईनपुरवा गांव में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान प्रेमचन्द गोस्वामी (उम्र लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गोसाईनपुरवा (मजरा देवरी रुखारा) के रहने वाले थे। प्रेमचन्द देवरी रुखारा क्रॉसिंग पर चाय और समोसे की दुकान चलाते थे। शनिवार की रात उन्होंने गांव के बाहर स्थित मुकेश जिन्दल की बंद पड़ी फैक्ट्री के परिसर में लगे आम के पेड़ पर दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। वहीं रविवार सुबह करीब 09रू30 बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतक अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।बीकेटी थाना पुलिस के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की विधिक कार्रवाई पूरी की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मौके पर शांति और कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
.jpg)