Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोई: अपहरण-हत्या प्रयास मामले में दो आरोपी गिरफ्तार


तिलोई/अमेठी। मोहनगंज पुलिस ने 31 मई को हुए अपहरण और हत्या के प्रयास के मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।यह गिरफ्तारी अमेठी जिले में श्ऑपरेशन चक्रव्यूहश् के तहत की गई।पकड़े गए आरोपियों की पहचान स्वप्निल सिंह (28) पुत्र धुन्नी सिंह और नितिन सिंह उर्फ राकेश सिंह उर्फ पुट्टी सिंह (24) पुत्र धुन्नी सिंह के रूप में हुई है। ये दोनों रायबरेली के चंदापुर थाना क्षेत्र के पूरे नंदा मजरे समरहदा के निवासी हैं।पुलिस ने आरोपियों की बलेनो कार की तलाशी ली, जिसमें से दो बांस के डंडे बरामद हुए। इन डंडों का उपयोग घटना को अंजाम देने में किया गया था। पूछताछ के दौरान, गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 31 मई को श्याम बिहारी मौर्या पुत्र राम बहादुर का अपहरण किया था। श्याम बिहारी मौर्या भी रायबरेली के चंदापुर थाना क्षेत्र के समरहदा के निवासी हैं। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते श्याम बिहारी मौर्या के साथ  मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत घटना को अंजाम दिया था।आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि बरामद डंडे उनकी बलेनो कार की डिग्गी में हमेशा रखे रहते थे और इन्हीं डंडों से श्याम बिहारी के साथ मारपीट की गई थी।मोहनगंज पुलिस इस संबंध में विधिक कार्यवाही कर रही है।आरोपियों के खिलाफ मुअसं 165ध्26 धारा 191(2), 191(3), 190, 109, 352, 351(3), 127(2), 140(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |