Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोई: अव्यवस्थाओं से उपभोक्ता परेशान! भीषण गर्मी में गैस के लिए लाइन में खड़ी महिला बेहोश


तिलोई/अमेठी। जिले के तिलोई कस्बे में स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं को सिलेंडर प्राप्त करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।भीषण गर्मी के बीच लोगों को सुबह से ही एसपीएन इंटर कॉलेज मैदान में लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है।खुले मैदान में छाया और अन्य सुविधाओं के अभाव में उपभोक्ताओं की हालत खराब हो रही है।मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मोहनगंज थानाक्षेत्र के मतेपुर निवासी आपशा (42 वर्ष)गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़ी थीं।तेज धूप और गर्मी के कारण वह अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं।मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और छाया में ले गए जहां कुछ देर बाद उनकी हालत में सुधार हुआ।एजेंसी द्वारा एक छोटा टेंट लगवाया गया है,जो केवल गैस कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों को ही राहत देता है।आम जनता को तेज धूप में ही अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। मौके पर न तो कोई छायादार पेड़ है और न ही पीने के पानी की समुचित व्यवस्था।हालांकि, दो-तीन पानी के केन रखे जाते हैं,लेकिन भारी भीड़ के सामने वे अपर्याप्त साबित होते हैं।बेहोश हुई महिला के जमीन पर गिरने के बावजूद गैस वितरण कर्मचारी अपने कार्य में लगे रहे और उसे नजरअंदाज कर दिया।लाइन में खड़े उपभोक्ता रामकुमार,लालता प्रसाद,अहमद हुसैन,सुनील कुमार और राजेंद्र कुमार ने बताया कि तापमान लगभग 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। मैदान में पेड़ों की छाया, बैठने व पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है।उपभोक्ताओं ने बताया कि वे घंटों धूप में खड़े होकर सिलेंडर लेने को मजबूर हैं। उन्होंने गैस एजेंसी और प्रशासन से कई बार छाया और पानी की व्यवस्था करने की मांग की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।भाजपा मंडल अध्यक्ष तिलोई पंकज अवस्थी ने भी उपजिलाधिकारी तिलोई से मिलकर इस समस्या से अवगत कराया था,लेकिन आश्वासन के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |