Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

घर पर बनाएं हलवाई जैसी भंडारे वाली आलू टमाटर की सब्जी



भंडारे में मिलने वाली आलू टमाटर की सब्जी का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि पेट भर जाता है, लेकिन उससे मन नहीं भरता। यही वजह है कि भंडारे वाली जगह पर इतनी भयंकर भीड़ लग जाती है। बिना लहसुन और प्याज के बनने वाली यह सब्जी अपनी खास खुशबू और गाढ़ी तरी के लिए जानी जाती है। इस सब्जी का स्वाद लोगों को इतना पसंद आता है कि लोग घर पर भी भंडारे वाली सब्जी ट्राय करना चाहते है। अगर आप भी घर पर भंडारे वाली सब्जी बनाना चाहते हैं तो यहां हम आपके लिए आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं।
 फटाफट नोट करें रेसिपी।

सामग्री उबले आलू: 4-5
टमाटर: 3 बड़े (बारीक कटे या प्यूरी)
हरी मिर्च: 2-3 (बारीक कटी या बीच से कटी हुई)
अदरक: 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
हरा धनिया: आधा कप (बारीक कटा हुआ)
तेल/घी: 2-3 बड़े चम्मच
खड़े मसाले: 1 तेजपत्ता, 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी, 2-3 लौंग, 1 बड़ी इलायची
सूखे मसाले: 1 छोटा चम्मच जीरा, 1/4 छोटा चम्मच हींग, 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर, 1.5 चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 चम्मच गरम मसाला, 1 चम्मच कसूरी मेथी, 1 चम्मच अमचूर पाउडर (या चाट मसाला)
नमक: स्वादानुसार (सादा नमक और थोड़ा सा काला नमक)

बनाने का तरीका

स्टेप 1
सबसे पहले एक भारी तले वाली कढ़ाई में तेल या घी गरम करें। घी से ही भंडारे वाली सब्जी का असली स्वाद आता है। घी गरम होने पर जीरा, हींग, तेजपत्ता, लौंग, दालचीनी और बड़ी इलायची डालकर मध्यम आंच पर चटकाएं।

स्टेप 2
अब इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक और हरी मिर्च डालें। इन्हें करीब 30 सेकंड तक भूनें ताकि इनकी कच्ची महक चली जाए।

स्टेप 3
अब कढ़ाई में टमाटर की प्यूरी या बारीक कटे टमाटर डालें। साथ ही हल्दी, धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च और स्वादानुसार नमक डालें। मसाले को तब तक मध्यम आंच पर पकाएं जब तक कि टमाटर पूरी तरह गल न जाए और मसाला तेल न छोड़ दे।

स्टेप 4
जब मसाला तेल छोड़ दे, तो हाथ से (मैश किए हुए उबले आलू इसमें डाल दें। आलुओं को चाकू से न काटें, क्योंकि हाथ से तोड़ने पर सब्जी की तरी गाढ़ी और हलवाई जैसी बनती है। आलू को मसाले के साथ 2 मिनट तक भूनें।

स्टेप 5
अब इसमें जरूरत के अनुसार गुनगुना पानी डालें। सब्जी को ढककर मध्यम आंच पर 8 से 10 मिनट तक पकने दें, ताकि आलुओं में मसालों का स्वाद अच्छी तरह आ जाए।

स्टेप 6
लास्ट में गरम मसाला, अमचूर पाउडर, काला नमक और कसूरी मेथी को हाथों से क्रश करके डालें। इसे 2 मिनट और उबलने दें। फिर इसे गरमा गरम पूरी के साथ सर्व करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |