Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: रेल प्रशासन यात्रियों एवं जनहित का रखें ध्यान !मंधना से दिल्ली चलाएं दो ट्रेंनें रोजाना- राज शर्मा


कन्नौज।बृहस्पतिवार  को पूर्वाेत्तर रेलवे गोरखपुर के डिवीजन इज्जत नगर मंडल बरेली में राज शर्मा जेडआरयू सीसी सदस्य पूर्वाेत्तर रेलवे गोरखपुर एवं जिला अध्यक्ष भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कन्नौज के द्वारा अपर मंडल रेल प्रबंधक  मनोज कुमार को उनके ऑफिस पहुंचकर  पांच सूत्री मांग पत्र  देकर जनहित एवं यात्रियों से रिलेटेड समस्याओं को  अवगत करवाया 

राज शर्मा ने आगे बताया  अनवरगंज से मंधना एलिवेटेड  ट्रैक को बनाए जाने के लिए रेलवे बिभाग कुछ गाड़ियों को निरस्त एवं मार्ग परिवर्तन की  दिशा में कार्य कर रहा है जिससे जनहित एवं यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, एकमात्र दिल्ली के लिए  कालिंद्री एक्सप्रेस ट्रेन होने के कारण आए दिन परेशानी होती है और उसको भी रेलवे प्रशासन डाइवर्ट रूट से चलाने की योजना बना रहा है जिससे व्यापारियों एवं जनमानस को काफी असुविधा होगी।

राज शर्मा ने सुझाव दिया है यदि कालिंद्री ट्रेन बंद करने या रुट  चेंज  करने की योजना है तो रेलवे बोर्ड मंधना से दिल्ली दो ट्रेनों की व्यवस्था प्रतिदिन करें जिससे सुबह और शाम को यात्रियों को कोई सुविधा का सामना न करना पड़े  यदि इस रूट पर ट्रेन बंद की जाती हैं या रूट चेंज किया जाता है तो यात्रियों के साथ-साथ रेलवे को बहुत लंबा राजस्व नुकसान होने की भी पूरी संभावनाएं हैं जो जनहित एवं रेल हित में नहीं है।

अपर मंडल रेल प्रबंधक से मिलकर  मानीमऊ रेलवे स्टेशन के आसपास रेलवे रैक पॉइंट बनवाने का  एवं कितनी जमीन रेलवे को चाहिए होगी उसकी समीक्षा करते हुए रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को भेजी जाए जिससे उत्तर प्रदेश सरकार से मिलकर  एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जमीन उपलब्ध करवाई जा सके /  जिससे  रैक पॉइंट का निर्माण हो और यहां की जनता को सीधा लाभ मिल सके, अभी तक खाद एवं अन्य सामानों को अन्य जनपदों से लाना पड़ता है जिससे ट्रांसपोर्टर का खर्चा अत्यधिक होने से किसानों का लंबा नुकसान होता है एवं उसका लाभ भी नहीं मिल पाता है ।

राज शर्मा ने कन्नौज रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत के तहत कार्य योजना में दोबारा कार्य चालू किया गया है उसको जल्द से जल्द गुणवत्ता पूर्वक  कार्य में तेजी लाई जाए,  कानपुर से मथुरा का डबल रेलवे लाइन का जो सर्वे किया जा रहा है उसमें लापरवाही ना बरती जाए, समय से डीपीआर सर्वे होने के बाद तुरंत बजट आवंटन करवाने का भरपूर प्रयास किया जाए, जिससे  कानपुर से मथुरा डबल लाइन होने से अन्य गाड़ियों का सुचारू रूप से संचालन हो सके और जनहित में कई ट्रेनों का  इस मार्ग से चालू करवाया जा सके , कालिंद्री ट्रेन को बंद करने से पहले मंधना से ट्रेन चलाने की योजना रेल विभाग को करनी चाहिए ,राज शर्मा ने ऑफिस पहुंचकर बुकें देकर स्वागत किया  अपर मंडल रेल प्रबंधक  ने दिए गए सुझावों पर विचार  करने का आश्वासन दिया है । 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |