जमालपुर/मिर्जापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा वाहनों की चोरी एवं बिक्री की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारीध्वाहनों की बरामदगी सहित प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकध्थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में गुरुवार को उप निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह चैकी प्रभारी डवक मय पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग कर चन्दौली बार्डर नहर पुलिया बहदग्राम डबक के पास से मोटरसाइकिल सवार 02 अभियुक्तों 1.प्रियांशु विद्यार्थी उर्फ लकी पुत्र राघवेन्द्र विद्यार्थी व 2.विनीत कुमार पुत्र शिव कुमार उर्फ गुड्डू राम निवासीगण ग्राम पीथापुर थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली को चोरी की मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर प्लस बिना नम्बर प्लेट के साथ गिरफ्तार किया गया तथा मोटरसाइकिल पर पीछे बैठ अभियुक्त विनीत कुमार उपरोक्त के पास से एक अवैध तमंचा 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उनके द्वारा चन्दौली अस्पताल के पास उक्त मोटरसाइकिल चोरी की गयी थी जिसका नम्बर प्लेट उखाड़ कर फेंक दिया गया था। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जमालपुर पर आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
