Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

इस रक्षा बंधन पर सिनेमाघरों में होगा साल का सबसे बड़ा क्लैश! रिलीज होंगी ये चार बड़ी फिल्में


फिल्म मेकर्स अक्सर त्योहारों के मौके पर फिल्में रिलीज करना पसंद करते हैं. क्योंकि त्योहारों की छुट्टियों के चलते फिल्मों को खूब ऑडियंस मिलती है. ऐसे में इस रक्षाबंधन के त्योहार पर भी सिनेमाघरों में चार मच अवेटेड फिल्मों का क्लैश होने वाला है. चलिए यहां इन फिल्मों की पूरी लिस्ट जान लेते हैं.

साल की मच अवटेड फिल्मों में पहला नाम यश स्टार टॉक्सिक का है. कई बार टलने के बाद फाइनली यश की इस फिल्म की रिलीज डेट बीते दिन अनाउंस हुई. बता दें कि ये फ़िल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी. ये बुधवार को रिलीज़ होगी ताकि यह ओणम, वरमहालक्ष्मी और रक्षाबंधन के त्योहारों का भरपूर फायदा उठा सके. नॉर्थ मार्केट के लिए, रक्षाबंधन एक मुख्य त्योहार होगा और यह शुक्रवार, 28 अगस्त को पड़ रहा है. इस फिल्म को रक्षाबंधन के त्योहार पर सिनेमाघरों में कई और फिल्मो से क्लैश करना पड़ेगा.

बता दें कि इस खास स्लॉट को बुक करने वाली पहली फ़िल्म 'खोसला का घोसला 2' थी. 13 मार्च को मेकर्स ने घोषणा की कि यह कॉमेडी फ़िल्म 28 अगस्त को रिलीज़ होगी. पहले पार्ट की तरह ही, इसके सीक्वल में अनुपम खेर, बोमन ईरानी, ​​रणवीर शौरी, परवीन डबास, तारा शर्मा और अन्य कलाकार नजर आएंगे. जहाँ 'खोसला का घोसला' (2006) का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया था, वहीं दूसरे पार्ट का निर्देशन प्रशांत भागिया ने किया है.

वहीं टॉक्सिक और खोसला का घोसला से बड़े पर्दे पर 'वन: फ़ोर्स ऑफ़ द फ़ॉरेस्ट' भी क्लैश करेगी ये फिल्म भी 28 अगस्त को रिलीज़ होगी ताकि तीन दिन के वीकेंड का फ़ायदा उठाया जा सके. इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया नजर आएंगे. बालाजी मोशन पिक्चर्स और TVF के साथ मिलकर प्रोड्यूस की गई इस फ़िल्म का निर्देशन अरुणाभ कुमार और दीपक मिश्रा ने किया है.

28 अगस्त को 'ईठा' रिलीज हो रही है. इसमें श्रद्धा कपूर मशहूर मराठी तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की भूमिका में हैं. 'छावा' (2025) फ़िल्म के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में रणदीप हुड्डा और मो. जीशान अय्यूब भी हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |