Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः विश्व मरूस्थल एवं सूखा निवारण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन


प्रतापगढ़। जिले में भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम ने बुधवार को बताया है कि विश्व मरूस्थल एवं सूखा निवारण दिवस के अवसर पर वाटरशेड विकास घटक प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के अन्तर्गत डब्लू०डी०सी० 2 आसपुर देवसरा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकम का उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, जल संवर्धन, वृक्षारोपण एवं जनसहभागिता के माध्यम से सतत विकास को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर परियोजना के अन्तर्गत निर्मित तालाबों पर वृक्षारोपण जन जागरूकता हेतु रैली का आयोजन एवं पंचायत भवन उदईशाहपुर में निर्मित होने वाले रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचना का भूमि पूजन डब्लू०सी० अध्यक्ष विक्रम सिंह के द्वारा किया गया। वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में कहा कि मरूस्थलीकरण एवं जल संकट की चुनौतियों से निपटने के लिए सामुदायिक सहभागिता अत्यन्त आवश्यक है, वाटरशेड विकास घटक जल एवं भूमि के संरक्षण से कृषि उत्पादकता में वृद्धि तथा ग्रामीण आजीविका सुदृढ़ीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |