Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः भीषण गर्मी में इंसानियत की मिसाल, सीएचसी जहानाबाद में शुरू हुई शीतल जल सेवा! समाजसेवियों की पहल से अस्पताल परिसर में लगा प्याऊ, मरीजों, तीमारदारों और राहगीरों को मिल रही राहत


जहानाबाद/पीलीभीत। तपती धूप और लगातार बढ़ते तापमान के बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जहानाबाद में सोमवार को मानव सेवा की एक सराहनीय पहल देखने को मिली। अस्पताल परिसर में मरीजों, उनके तीमारदारों और राहगीरों के लिए निरूशुल्क शीतल पेयजल सेवा का शुभारंभ किया गया। समाजसेवियों के सहयोग से शुरू हुई यह व्यवस्था गर्मी से परेशान लोगों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई। गर्मी के मौसम में अस्पताल आने वाले अधिकांश लोग लंबे समय तक परिसर में अपनी बारी का इंतजार करते हैं। ऐसे में उन्हें स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्याऊ की व्यवस्था की गई। पूरे दिन बड़ी संख्या में मरीजों, परिजनों और राहगीरों ने शीतल जल ग्रहण कर राहत महसूस की।

आयोजकों ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान प्यासे लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना केवल सामाजिक जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि मानवता की सच्ची सेवा भी है। उनका कहना था कि समाज के सहयोग से इस तरह के जनहितकारी कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय-समय पर सहायता मिलती रहे।

इस सेवा कार्य को सफल बनाने में डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. सौरभ गंगवार, रवि कुमार, अनिकेत यादव, ब्रजमोहन, रामऔतार शर्मा, अकरम रजा, शोभा वी. लाल, नीतू कश्यप, आरती सक्सेना, नाजनीन हसन, संदीप जैसवाल, मिन्हाज हसन, ममता सक्सेना, उपेंद्र पटेल, प्रदीप मिश्रा, दीपक एम्बुलेंस तथा लाली गंगवार सहित अनेक समाजसेवियों ने सक्रिय सहयोग दिया। मरीजों और तीमारदारों ने जताया आभार अस्पताल पहुंचे लोगों ने इस पहल की खुलकर प्रशंसा की। उनका कहना था कि दूर-दराज गांवों से आने वाले मरीज और उनके परिजन भीषण गर्मी में काफी परेशान रहते हैं। ऐसे समय में अस्पताल परिसर में शीतल पेयजल की उपलब्धता न केवल राहत देती है, बल्कि यह समाज के प्रति संवेदनशील सोच का भी परिचय है।  स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि गर्मी के पूरे मौसम में यह निरूशुल्क शीतल जल सेवा लगातार संचालित रहेगी, जिससे अस्पताल आने वाले हर व्यक्ति को इसका लाभ मिलता रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |