Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

घर में जमा हो गई है कॉकरोच की फौज? इन घरेलू नुस्खों से तुरंत भागेंगे


अगर आप भी घर में कॉकरोच के आतंक से परेशान हो गए हैं तो उनका सफाया करने के लिए इन कुछ बेहतरीन घरेलू नुस्खों को आज़माए। इन आसान टिप्स की मदद से आप अपनी रसोई से कॉकरोच को बहुत ही आसानी से भगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं वो टिप्स कौन से हैं?
कॉकरोच से छुटकारा पाने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें

बोरेक्स पाउडर का करें इस्तेमाल:
कॉकरोच से छुटकारा दिलाने में बोरेक्स पाउडर फायदेमंद है। एक बाउल में दो चम्मच बोरेक पाउडर और एक चम्मच चीनी लें। अब दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करें। अब घर के कोनों से लेकर जहां जहां कॉकरोच आते हैं वहां ये पाउडर छिड़कें। कॉकरोच चीनी की सुगंध से बाहर आएंगे और इस पाउडर को चखते ही उनका सफाया हो जाएगा।

बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल: अगर आपके घर में बोरेक पाउडर नहीं है तो आप कॉकरोच को भगाने के लिए बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एक बाउल में दो चम्मच बेकिंग सोडा और एक चम्मच चीनी मिलाएं। इन्हें बैडरूम के कोनों, सिंक के नीचे और किचन के कैबिनेट के आसपास छिड़कें। चीनी की खुशबू से कॉकरोच बाहर आएंगे और बेकिंग सोडा उनके लिए जहर का काम करता है।

नीम और लौंग का स्प्रे: एक कप पानी में नीमी की कुछ पत्तियां और लौंग का पाउडर डालकर उसे उबालें। पानी जब आधा हो जाए तब गैस बंद कर दें। अब पानी को छान लें और एक स्प्रे बोतल में भरकर रखें। दीवार के नीचे जहां दरारे हों, वहां इस पाने को स्प्रे करें। इसकी महक कॉकरोच के लिए जहर की तरह होती है।
कॉकरोच से छुटकारा पाने के लिए इन बातों का भी रखें ध्यान
  • आपके घर में कॉकरोच की फ़ौज न आए इसलिए रात का खाना बच जाए तो उसे ढककर फ्रिज में रखें। साथ ही किचन के सिंक में जूठे बर्तन न रखें।
  • अगर आपके घर की दीवारों में छोटे-छोटे छेद और दरारों आ गयी हैं तो उसे सिलिकॉन या स्प्रे फोम से बंद कर दें। इससे कॉकरोच बहार नहीं आ पाएंगे।
  • घर की साफ़ सफाई का खासतौर पर ध्यान रखें। हाइजीन का ध्यान नहीं रखने पर भी घर में कॉकरोच पनप सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |