Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कहां से होती है दीपिका चिखलिया की कमाई? कैसे चलता है 'रामायण' की सीता की खर्च?


रामानंद सागर की 'रामायण' की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है. इस शो के किरदारों को आज भी लोग भगवान की तरह पूजते हैं. 'रामायण' में माता सीता का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. 'रामायण' से पहले उन्होंने कई फिल्मों और सीरियल्स में काम किया था, लेकिन जो पहचान उन्हें 'रामायण' ने दिलाई वो आजतक कहीं और नहीं मिली. वो अब भी करोड़ों की मालकिन हैं. आइए जानते हैं उनकी कमाई कहां से होती है.

दीपिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'सुन मेरी लैला' से की थी. दीपिका की पहली फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन वो भी फ्लॉप साबित हुईं. इसके बाद दीपिका ने टीवी का रुख किया. उन्होंने 'विक्रम बेताल', 'पेइंग गेस्ट' जैसे कई सीरियल्स में काम किया, लेकिन उन्हें पहचान 'रामायण' से मिली. आज भी जब भी लोग दीपिका से मिलते हैं तो उन्हें माता सीता कहकर हाथ जोड़ते हैं.

दीपिका को आखिरी बार आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'बाला' में देखा गया था. साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म में यामी गौतम ने भी अहम भूमिका निभाई थी. फिल्म में उनकी एक्टिंग हमेशा की तरह लोगों को खूब पसंद आई. इसके बाद से ही दीपिका पर्दे से दूर हैं, लेकिन इसके बावजूद भी वो करोड़ों की मालकिन हैं. वो बेहद लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं.

दीपिका चिखलिया ने 22 नवंबर 1991 को बिजनेसमैन हेमंत टोपीवाला से शादी की थी. हेमंत टोपीवाला मशहूर कॉस्मेटिक ब्रांड 'श्रृंगार बिंदी' और 'टिप्स एंड टूज' के मालिक हैं. रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका अपने पति के कॉस्मेटिक्स बिजनेस से जुड़ी हुई है. वो अपने पति की कंपनी में मार्केटिंग टीम की हेड के रूप में काम करती हैं.

दीपिका चिखलिया की कमाई फिल्मों से भी होती है. एक्ट्रेस भले ही बॉलीवुड और टीवी में ज्यादा एक्टिव नजर नहीं आ रही हों, लेकिन वह गुजराती और मराठी सिनेमा में लगातार काम कर रही हैं. वो जल्द ही मराठी फिल्म 'वीर मुरारबाजी' में नजर आएंगी. इस फिल्म में अंकित मोहन, सौरभ राज जैन, अरुण गोविल और संतोष जुवेकर जैसे एक्टर्स नजर आएंगे. ये फिल्म 19 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में मेकर्स ने इसे टाल दिया. अब दर्शक इसकी नई रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं.

दीपिका चिखलिया रियलिटी शोज़ में भी बतौर गेस्ट नजर आती हैं, जिससे उनकी अच्छी-खासी कमाई होती है. वो 'द कपिल शर्मा शो', 'इंडियाज़ बेस्ट डांसर' (सीज़न 1) और 'झलक दिखला जा' (सीज़न 10) जैसे पॉपुलर रियलिटी शोज़ में शिरकत कर चुकी हैं. इसके अलावा दीपिका सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं. वो कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों और पेड प्रमोशन के जरिए हर महीने लाखों रुपये कमाती हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, 'रामायण' की सीता यानी दीपिका चिखलिया की नेटवर्थ लगभग 38 करोड़ रुपये है. वो अपने परिवार के साथ मुंबई में एक बेहद शानदार और आलीशान बंगले में रहती हैं, जो किसी महल से कम नहीं है. उनके इस घर की कीमत भी करोड़ों में है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |