कन्नौज। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (महात्मा गुट) के पदाधिकारियों और किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने फसल नुकसान के मुआवजे समेत चार प्रमुख मांगों को उठाते हुए जल्द समाधान की मांग की है।
कन्नौज मे भारतीय किसान यूनियन (महात्मा गुट) के जिलाध्यक्ष मकबूल अहमद के नेतृत्व मे किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मे किसानों ने प्राकृतिक आपदा से हुई फसल क्षति का उचित एवं पूर्ण मुआवजा देने की मांग की।
इसके अलावा किसानों ने स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान शिक्षा माफियाओं पर रोक लगाकर शिक्षा को व्यवसाय बनने से बचाने तथा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कॉलोनियों से संबंधित समस्याओं का पूर्ण समाधान कराने की मांग उठाई।
किसानों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
फिलहाल किसानों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई है। अब देखना होगा कि इन मांगों पर जिला प्रशासन क्या कदम उठाता है।
