कन्नौज। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश जनपद कन्नौज जिला अध्यक्ष राज शर्मा ने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 10 सूत्रीय मांग पत्र जिला उपायुक्त राज्य कर राजीव त्यागी नाजिम खान मनीष राय को सामूहिक मांग पत्र सौंप कर अपनी बात सरकार तक पहुंचाने का आग्रह किया
गांधी सभागार कलेक्ट्रेट मे भामाशाह जयंती पर व्यापारी कल्याण दिवस के रूप मे कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष राज शर्मा के द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिला मे सरकार के द्वारा भामाशाह चैराहा जिस पर भामाशाह जी की मूर्ति एवं जिले मे एक सड़क भामाशाह नाम से रखने की मांग की जिससे आने वाली पीढ़ियां दानवीर भामाशाह जी को याद रख सके।
जीएसटी विभाग मे ैच्स् योजना दोबारा चालू करवाई जाए बिजली विभाग के द्वारा ओटीएस योजना को दोबारा चालू करवाई जाए जिसमे वंचित सभी उपभोक्ताओं को शामिल किया जाए एवं 10 किस्तों मे भुगतान की व्यवस्था की जाए।
जीएसटी मे पंजीकृत व्यापारियों की उम्र 60 साल होने पर सरकार ₹15000 प्रति महीना देने की व्यवस्था करे। जीएसटी मे पंजीकृत व्यापारियों की दुर्घटना बीमा राशि को कम से कम 50 लाख की जाए। जीएसटी मे सरलीकरण की व्यवस्था की जाए एवं किसी व्यापारी से यदि कोई भूल हो जाती है तो उसपर अर्थ दंड नहीं लगाया जाए पंजीकृत व्यापारियों के लिए आयुष्मान कार्ड की व्यवस्था करे सरकार फूड विभाग के द्वारा जो सैंपल लिए जाते हैं उनको प्रत्येक जिले मे एक-एक लैबोरेट्री व्यवस्था की जाए जिससे तुरंत समस्या का निदान हो सके
ऑनलाइन विक्री पर लगाम लगाई जाए पॉलिथीन एवं डिस्पोजल के छापा मारा अभियान को तुरंत बंद किया जाए फैक्ट्री मालिकों से वार्ता करके उनको कोई दूसरा विकल्प दिया जाए ताकि व्यापारियों मे भय व्याप्त न हो। कार्यक्रम मे 10 व्यापारियों को वाणिज्कर विभाग के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं शाल उढ़ा कर उनका उत्साह वर्धन किया गया।
कार्यक्रम मे रमेश मल्होत्रा आनंद तिवारी संजीव पटेल राम जी सिसोदिया राहुल संजीव पांडे एवं प्रभारी सीडीओ राज्यकर उपायुक्त राजीव त्यागी नाजिम खान मनीष राय सहित अन्य व्यापारी नेता मौजूद रहे।
