Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

नगर विधायक रितेश गुप्ता के आवास पर हुआ मुख्यमंत्री का आगमन, भोजन किया, परिवार से की आत्मीय भेंट

स्नेह, विश्वास और संगठनात्मक समन्वय का दिखा विशेष संदेश, जनप्रतिनिधियों के साथ बिताया समय

नगर विधायक रितेश गुप्ता के आवास पर परिजनों से भेंट करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 

मुरादाबाद (विधान केसरी)। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मुरादाबाद दौरे के दौरान बुद्धि विहार स्थित कार्यक्रमों एवं समीक्षा बैठकों के समापन के बाद नगर विधायक रितेश गुप्ता के आवास पहुंचकर रात्रि भोजन ग्रहण किया। मुख्यमंत्री का आगमन पूरे परिवार के लिए आत्मीय एवं गौरवपूर्ण क्षण रहा, जहां विधायक रितेश गुप्ता एवं उनके परिजनों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री के आगमन पर नगर विधायक रितेश गुप्ता ने परिवारजनों सहित उनका स्वागत किया तथा शिष्टाचार भेंट कर जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों से भी आत्मीय संवाद किया और अपना स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
नगर विधायक के आवास पर भोजन ग्रहण करते मुख्यमंत्री 
नगर विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्नेह, मार्गदर्शन एवं विश्वास उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका आवास आगमन पूरे परिवार एवं मुरादाबाद की जनता के लिए सम्मान का विषय है।
इस दौरान विधायक रितेश गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमती अल्पना रितेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री को प्रभु श्रीराम सीता की प्रतिमा भेंट कर उनका अभिनंदन किया। वहीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती प्रिया अग्रवाल ने भी भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
भगवान गणेश की प्रतिमा मुख्यमंत्री को भेंट करती प्रिया अग्रवाल 
मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रभारी मंत्री अनिल कुमार, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री का नगर विधायक के आवास पर पहुंचकर रात्रि भोजन करना राजनीतिक एवं संगठनात्मक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस अवसर को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने मुख्यमंत्री और नगर विधायक के बीच आत्मीय संबंधों तथा आपसी विश्वास का प्रतीक बताया। पूरे कार्यक्रम के दौरान आत्मीयता, सौहार्द और पारिवारिक वातावरण देखने को मिला।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |