वारिसगंजः प्रिंशी ने किया नाम रोशन
June 24, 2026
वारिसगंज/अमेठी। ’परिंदों को मिलेगी मंजिल यकीनन ये फैले हुए उनके पर बोलते है,वो लोग रहते है खामोश अक्सर ,जमाने में जिनके हुनर बोलते है इस कहावत को चरितार्थ करती हुई जामों विकास खण्ड के कटारी निवासी श्री शीतला प्रसाद की पुत्रवधू प्रिंसी (पुत्री श्री रामलौट) का उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में कृषि प्राविधिक सहायक पद पर चयन होने से परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष और गौरव का वातावरण है। प्रिंसी की इस उल्लेखनीय सफलता पर परिजनों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अपनी सफलता का श्रेय प्रिंसी ने अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं परिवार के सदस्यों को दिया, जिनके मार्गदर्शन, प्रेरणा और सहयोग से वह इस मुकाम तक पहुँची हैं।
