Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः गौरीगंज विधानसभा में विकास को मिली नई गति, विधायक राकेश प्रताप सिंह ने 82.61 लाख(बयासी लाख इकसठ हजार ) रुपये की लागत से निर्मित होने वाले संपर्क मार्ग का किया शिलान्यास


गौरीगंज/अमेठी।गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक श्री राकेश प्रताप सिंह ने आज लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य सड़क निधि योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत ’खलवा से गुडुरे होते हुए प्राथमिक पाठशाला बसायकपुर संपर्क मार्ग’ के नवनिर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।

लगभग ’82.61 लाख(बयासी लाख इकसठ हजार ) रुपये की लागत’ से निर्मित होने वाले इस ’1.350 किलोमीटर (1350 मीटर) लंबे संपर्क मार्ग’ के निर्माण से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी तथा क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ’माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी’ के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास में सड़कों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं होतीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार एवं रोजगार के नए अवसरों का द्वार भी खोलती हैं। इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी और अधिक सुदृढ़ होगी।

विधायक श्री राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि उनका संकल्प गौरीगंज विधानसभा के प्रत्येक गांव तक विकास की किरण पहुंचाना है और इसी उद्देश्य के साथ निरंतर विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि विधानसभा क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के लिए उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

श्री कमला शंकर दुबे  श्री नगाड़ा कनौजिया श्री मदन मौर्या श्री घनश्याम कश्यप श्री डॉ घनश्याम त्रिवेदी श्री दीपराज सिंह  श्री अवधेश मिश्रा  उपस्थित रहे 

उपस्थित जनसमूह ने इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए विधायक श्री राकेश प्रताप सिंह एवं उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |