Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखड: विशेष गहन पुनरीक्षण में जनपद तीसरे स्थान पर, 80.24 प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण! गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश, एएसडी प्रकरणों के सत्यापन पर जोर


उत्तराखड । जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने बुधवार को वर्चुअल माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत गणना प्रपत्रों के वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति की समीक्षा बैठक ली।

जिलाधिकारी ने राज्य स्तर पर तीसरे स्थान पर आने पर सभी एआरओ, ईआरओ, सुपरवाइजर एवं बीएलओ अन्य संबंधित अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम भावना और निरंतर परिश्रम का परिणाम है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण हो चुका है तथा जहां 50 से अधिक एएसडी (।इेमदज, ैीपजिमक, क्मंक) प्रकरण चिन्हित किए गए हैं, वहां बीएलओ संबंधित बीएलए के साथ बैठक कर एएसडी मतदाताओं की सूची साझा करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने एआरओ एवं ईआरओ को एएसडी प्रकरणों का रैंडम सत्यापन करने के निर्देश दिए, ताकि आंकड़ों की शुद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। साथ ही उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों में डिजिटाइजेशन की प्रगति 50 प्रतिशत से कम है, वहां नियमित समीक्षा कर कार्य में तेजी लाई जाए।

बैठक में बताया गया कि जनपद में अब तक 99.79 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है, जबकि 80.24 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का सफलतापूर्वक डिजिटाइजेशन पूर्ण हो चुका है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी एन एस नबियाल सहित सभी संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |