Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शिवसेना के नेता कृपालु माने का बड़ा दावा! 'मॉनसून सेशन से पहले शिंदे की शिवसेना में शामिल होंगे 7 सांसद, जल्द दिखेगा ऑपरेशन टाइगर'


महाराष्ट्र में राजनीतिक अटकलें तेज हो चुकी है कि उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना यूबीटी के 7 लोकसभा सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने वाले हैं। इन चर्चाओं के बीच शिवसेना शिंदे के नेता और पूर्व सांसद एवं विधायक कृपालु माने ने बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि मॉनसून सेशन से पहले एकनाथ शिंदे की शिवसेना पार्टी में 7 सांसदों का प्रवेश जल्द होगा। कृपालु माने ने कहा है कि लोगों को ऑपरेशन टाइगर जल्द दिखेगा। इसके साथ ही कृपालु माने ने कहा है कि राज्य में सांसदों के ऑपरेशन टाइगर के बाद ऑपरेशन टाइगर विधायक भी होगा। 16 विधायक एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं।

कृपालु माने ने कहा-"शिवसेना शिंदे का ऑपरेशन टाइगर जल्दी लोगों को दिखेगा। जिस तरीके से ऑपरेशन से पहले पूरी जांच की जाती है, उसी तरीके से ऑपरेशन टाइगर से पहले सभी इन्वेस्टिगेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और जल्द ही ऑपरेशन टाइगर हो जाएगा। इसके मुख्य डॉक्टर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर एकनाथ शिंदे जी हैं। उद्धव ठाकरे ने कल जो बैठक बुलाई थी उसमें से पांच सांसद नदारद थे। दो सांसद जो वहां पर थे वह शिंदे जी के संपर्क में हैं।"

विधायक कृपालु माने ने कहा कि "उद्धव ठाकरे की पार्टी के 7 सांसद उनके संपर्क में है। उनसे सभी बातचीत हो चुकी है एवं मॉनसून सत्र से पहले इन तमाम सांसदों का दिल्ली में शिवसेना शिंदे में प्रवेश सफलतापूर्वक हो जाएगा। सभी सांसद विधायक चाहते हैं कि उनके क्षेत्र में विकास होना चाहिए और एकनाथ शिंदे की पार्टी विकास की राह पर चल रही है। तमाम शिवसेना के विधायक और सांसदों के कार्य क्षेत्र में विकास हो रहा है, इसलिए 7 सांसदों के साथ-साथ 16 विधायकों ने भी शिवसेना में मिलने के लिए इच्छा जाहिर की है।"

विधायक कृपालु माने ने कहा कि "उद्धव ठाकरे की पार्टी के 20 में से 16 विधायक भी उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी के संपर्क में है। इन 16 विधायकों का भी शिवसेना शिंदे की पार्टी में महाराष्ट्र के मॉनसून सत्र के बाद प्रवेश हो जाएगा। 7 सांसदों का प्रवेश निश्चित है एवं उसके बाद जल्द इन 16 विधायकों का भी प्रवेश शिवसेना शिंदे में होगा।" कृपालु माने ने आगे कहा- "फिलहाल 7 सांसद हमारे संपर्क में हैं। 2 सांसद ऐसे हैं, उनकी इच्छा नहीं है। हो सकता है कि आने वाले समय में उन दोनों सांसदों का भी मन परिवर्तन हो जाए। यह तमाम सांसद और विधायक खुद शिंदे जी के संपर्क में आए। वह अपना भविष्य तलाश रहे हैं।"

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |