Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखड: मतदाता सूची शुद्धिकरण,पुरोला, यमुनोत्री और गंगोत्री के कई बूथों पर डिजिटाइजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूरा! तीनों विधानसभा में 78.31 फीसदी डिजिटाइजेशन


उत्तरकाशी। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले में मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित और शुद्ध बनाने का अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। निर्वाचन टीम लगातार इस कार्य को तेजी से पूरा करने में जुटी हुई है।जिले की विधानसभाओं में डिजिटाइजेशन के कार्य ने खासी रफ्तार पकड़ी है। अब तक कुल 78.31 फीसदी के साथ कई पोलिंग बूथों पर शत-प्रतिशत काम पूरा किया जा चुका है।

पुरोला विधानसभा में सबसे तेज गति से काम होते हुए कुल 45 पोलिंग बूथों पर डिजिटाइजेशन का कार्य 100 फीसदी पूरा कर लिया गया है।यमुनोत्री विधानसभा में भी रफ्तार बेहतर बनी हुई है और अब तक 41 पोलिंग बूथ पूरी तरह डिजिटाइज हो चुके हैं।गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में भी 18 पोलिंग बूथों पर शत-प्रतिशत शुद्धिकरण और डिजिटाइजेशन का काम मुकम्मल हो गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |