Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गुजरात के वडोदरा में ट्रक और लग्जरी बस के बीच जोरदार टक्कर, 6 लोगों की मौत


वडोदरा-जरोद रोड पर आज तड़के एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 यात्री घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राजस्थान के बांसवाड़ा से सूरत जा रही एक लग्जरी बस जरोद के कोटंबी गांव के पास हाईवे पर आगे चल रहे ट्रक के पीछे जोरदार तरीके से जा भिड़ी। हादसे के समय अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे, जिससे कई लोग अचानक दुर्घटना का शिकार बन गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही जरोद पुलिस और NDRF की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, हादसे में कई यात्रियों के फंसे होने की जानकारी सामने आई है। घटनास्थल पर युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। SDRF, NDRF और वडोदरा फायर ब्रिगेड की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं। फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायलों को तत्काल उपचार के लिए एसएसजी अस्पताल भेजा जा रहा है। हादसे के कारण इलाके में भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पूरे मामले की जांच पुलिस और संबंधित एजेंसियों द्वारा की जा रही है।

इससे पहले भी वडोदरा में इस तरह के हादसे हो चुके हैं। इसी साल 31 जनवरी को बामनगाम पटिया के पास प्राइवेट लग्ज़री बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई थी। बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि 20 से ज़्यादा यात्रियों को मामूली चोटें आईं। अमरेली से सूरत जा रही लग्ज़री बस ड्राइवर की कथित लापरवाही के कारण आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई थी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया और ड्राइवर उसमें फंस गया। करजन फायर डिपार्टमेंट की टीम ने खास उपकरणों का इस्तेमाल करके ड्राइवर का शव निकालने के लिए एक मुश्किल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। ये हादसा नेशनल हाईवे 48 पर हुआ था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |