Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: बर्थडे पार्टी की बुकिंग के बहाने बुलाकर असलेहे के दम पर बदमाशों ने की लूट! लूट में 6 कैमरे और मोबाइल ले गए लुटेरे, असलहा सिर पर सटाकर लूट की वारदात को दिया अंजाम


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के इटौंजा थाना क्षेत्र हीरा पुरवा गांव के पास में बर्थडे पार्टी की वीडियोग्राफी की बुकिंग के बहाने बुलाकर शातिर बदमाशों ने फोटोग्राफर टीम को लूट लिया। जहां बाइक सवार चार बदमाशों ने असलहे तमंचे के बल पर कार सवार वीडियोग्राफरों से लाखों रुपए का 6 कैमरा और सभी के मोबाइल फोन लूट लिए और कार की चाभी छिनकर फरार हो गए। वहीं रानीखेड़ा निवासी अशोक यादव स्टेशनरी की दुकान चलाने के साथ शादी और पार्टी में वीडियोग्राफी का भी काम करते हैं। पीड़ित अशोक यादव ने बताया कि रविवार रात करीब 11रू30 बजे उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम आशू बताया और सोमवार को होने वाली बर्थडे पार्टी की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की बुकिंग की बात कही। वहीं अशोक सोमवार की शाम करीब 8रू30 बजे वह अपने साथियों सनी, शशांक गुप्ता, सचिन गौतम और रोहन कुमार के साथ कार से बताए गए लोकेशन पर पहुंचे, जहां हीरापुरवा तिराहे से अकड़रिया रोड की ओर जा रहे, तभी दो बाइक पर सवार चार पांच युवकों ने उनकी कार रोक लिया।तभी लुटेरे बदमाशों ने असलहा तमंचा सिर पर सटाकर सभी को धमकाया और उनके पास मौजूद 6 कैमरे, 7 लेंस, 2 गिंबल तथा सभी के मोबाइल फोन लूट लिए।लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं घटना के बाद पीड़ितों ने इटौंजा पुलिस को सूचना दी,पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं एक आरोपी रोहन को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही हैं। कहीं ना कहीं क्षेत्र में हल्का दरोगा, सिपाही द्वारा गस्त न करने का नतीजा ही है। वहीं घटनास्थल पर डीसीपी उत्तरी गोपाल कृष्ण ने जांच पड़ताल की और पीड़ित अशोक यादव से पूछताछ की, जहां पीड़ित ने अपने बयान दर्ज करायें। पुलिस इस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है, पुलिस के मुताबिक, आसपास लगे सीसीटीवी अन्य सड़कों पर लगी सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, और आरोपियों की तलाश जारी है, जल्दी आरोपी सलाखों के पीछे होगें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |