लखनऊ: लेस मध्य जोन में बड़ी लापरवाही , अवैध रूप से रखे गए 600 मीटर बरामद
June 02, 2026
लखनऊ । वर्टिकल सिस्टम में जहां उपभोक्ता निरंतर परेशान हो रहा है पुरानी फाइलें ,श्रिकॉर्ड एवं उतारे गए विद्युत मीटरों का रखरखाव राम भरोसे चल रहा है बड़ी लापरवाही हो सकता है बड़ा राजस्व नुकसानपारा थाना अंतर्गत राम विहार कॉलोनी स्थित एक परिसर से बोरियों में बंद कर रखे गए भारी संख्या में विद्युत मीटरों पर स्थानीय निवासियों की नजर पड़ी सूचना पर पहुंचे जेई महिर अहमद सिद्दीकी ने परिसर से मीटर निकालने का प्रयास किया गया परंतु वह सफल न हो सकेजेई द्वारा सहायक अभियंता मीटर विनय कुमार विमल को सूचना दी गई विनय द्वारा तत्काल पत्र लिखकर इंटेल स्मार्ट कंपनी को सूचित किया गया कंपनी द्वारा अपने कार्मिकों को भेजकर परिसर का ताला खोलकर मीटरों को बरामद किया गया प्रथम दृष्टया वर्टिकल प्रारंभ होने से पहले लगभग 1 वर्ष पूर्व उतारे गए मीटर आखिर किस परिसर से उतारे गए इससे संबंधित रिकॉर्ड क्या कंप्यूटर पर चढ़ाया जा चुका है क्या किसी कार्मिक द्वारा इससे अनुचित लाभ लिया जाना था क्या इनमें से किसी अन्य परिसर पर भी कुछ मीटर स्थापित किए गए हैं क्या बरामद मीटरों की संख्या बढ़ सकेगी क्या कंपनी पर कोई आर्थिक दंड लगेगातमाम ऐसे प्रश्न है जिनके उत्तर जांच के बाद ही मिल सकेंगे इंटेल स्मार्ट कंपनी के अधिकारियों को निरंतर फोन करने के बाद भी उनसे संपर्क नहीं हो सका सहायक अभियंता मीटर मध्य जोन विनय कुमार विमल ने प्रकरण की पुष्टि करते हुए बताया लगभग 500 से ज्यादा मीटर बरामद हुए हैं अभी भी मीटर इंटेल स्मार्ट कंपनी की अभिरक्षा में है उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है अति शीघ्र इनकी समुचित जांच के उपरांत कार्यवाही की जाएगी।
.jpg)