लखनऊ: सीतापुर हाईवे भाजपा सभासद कार्यालय पर हुआ विशाल भंडारा,विधायक हुए शामिल! इटौंजा विद्युत उपखंड परिसर में जेई कराया विशाल भंडारा, हजारों लोगों ने पाया प्रसाद
June 02, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ सीतापुर हाईवे इटौंजा में स्थित भाजपा युवा नेता सभासद सुधाकर अवस्थी के कार्यालय पर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। जहां पर विधि विधान से सुंदरकांड का पाठ और हनुमान चालीसा पढ़ी गई।वहीं पुड़ी सब्जी, छोले चावल व बूंदी का प्रसाद लोगों व नागरिकों में वितरण किया गया। इस भंडारे में भाजपा बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला शामिल हुए, जहां उन्होंने बजरंगबली को नमन कर प्रसाद लिया। इस दौरान विधायक ने कहा कि लखनऊ समेत बीकेटी विधानसभा में जगह-जगह भंडारे हो रहे हैं, मुझे खुद लगभग 27 ग्राम पंचायतों में भंडारे में शामिल होना है, जहां लोगों से मुलाकात कर उनसे चर्चा भी होंगी। वही इस दौरान सुधाकर अवस्थी, अनुराग अवस्थी, इटौंजा चेयरमैन अवधेश अवस्थी कमल, आलोक पांडे, परितोष पांडे,जेपी शुक्ला, नवनीत अवस्थी, करन अवस्थी, गोलू अवस्थी, शिवम बाजपेई, दीपक त्रिवेदी छोटू प्रधान,राजू कश्यप, अतुल मिश्रा समेत सैकड़ो लोग शामिल हुए। वही इटौंजा विद्युत उपखंड परिसर में के जेई अजय कुमार द्वारा विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। जहां सभी बिजली कर्मचारी व कस्बा क्षेत्र की जनता ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। जहां पर पुड़ी सब्जी व छोले चावल का भंडारा निरंतर जारी रहा। यह भंडारा सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चलता रहा। वही इस दौरान जेई अजय कुमार, एसडीओ, एक्शन अरुण भारती समेत अन्य बिजली अधिकारियों ने भंडारे का प्रसाद पाया। आम जनता में प्रसाद वितरण किया गया। इस भंडारे में अहम भूमिका अंकुर गुप्ता, नीरज, पप्पू, बलराम, विजय, जयप्रकाश, अन्य सभी कर्मचारियों की रही।
