Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

6 गेंद पर चाहिए थे 6 रन, CSK के खिलाड़ी ने पांच गेंद में एक रन देकर ली हैट्रिक; फिर भी हारी टीम


2026 मेजर क्रिकेट लीग में रविवार सुबह वाशिंगटन फ्रीडम और टेक्सास सुपर किंग्स के बीच खेला गया मैच सुर्खियों में है. इस मैच का लास्ट ओवर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. मैच में टेक्सास सुपर किंग्स ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 185 रन बनाए थे. जवाब में वाशिंगटन फ्रीडम को अंतिम ओवर में जीत के लिए 6 रन बनाने थे. गेंद आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले अकील हुसैन को सौंपी गई. अकील हुसैन ने पहली पांच गेंद में सिर्फ एक रन दिया, और हैट्रिक लेकर मैच पलट दिया. हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके, क्योंकि लास्ट गेंद पर जब जीत के लिए पांच रन बनाने थे तो निखिल चौधरी ने छक्का लगाकर वाशिंगटन फ्रीडम को जीत दिला दी.

बता दें कि मेजर क्रिकेट लीग में भी आईपीएल के मालिकों की टीमें हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक की ही टेक्सास सुपर किंग्स हैं. तभी दोनों का मिलता-जुलता नाम है. अब बात करतें अकली हुसैन के करिश्माई लास्ट ओवर की. मैच में टेक्सास सुपर किंग्स की हार तय लग रही थी. 19 ओवर में वाशिंगटन फ्रीडम का स्कोर 6 विकेट पर 180 रन हो गया था. अब लास्ट छह गेंद में जीत के लिए छह रन बनाने थे.

वाशिंगटन फ्रीडम को लास्ट ओवर में जीत के लिए छह रनों की दरकार थी. क्रीज पर ऑस्ट्रेलिया के निखिल चौधरी 18 गेंद में 21 रन और दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसेन तीन गेंद में 9 रन पर थे. ऐसा लग रहा था कि ये दोनों आसानी से अपनी टीम को जीत दिला देंगे, लेकिन अकील हुसैन ने मैच पलट दिया.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |