संग्रामपुर: सीएचसी में 56 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण
June 24, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य संग्रामपुर 56 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें खून की जांच करके हीमोग्लोबिन,ब्लड ग्रुप और ब्लड शुगर की जांच की गई। इसके साथ शारीरिक परीक्षण किया गया शारीरिक परीक्षण के तहत ब्लड प्रेशर, वजन की जांच, पेट का परीक्षण को लेकर 16 गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए चिन्हित किया गया इनमें 6 महिला हाई रिस्क प्रेगनेंसी मिली दवा दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर संतोष सिंह ने बताया कि एचआरपी महिलाओं कि केवल कर जांच काफी नहीं होती बल्कि सुरक्षित प्रसव के लिए सभी एचआरपी कैंप में आकर स्वास्थ्य परीक्षण करना चाहिए। कार्यक्रम में महिला चिकित्सक, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन एएनएम,और आशा बहू मौजूद रहीं।
.jpg)