Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: चैक कालीजी वार्ड में 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का महापौर ने किया उद्घाटन


लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल ने बुधवार को जोन-6 के चैक कालीजी वार्ड में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान क्षेत्र में बेहतर प्रकाश व्यवस्था, यातायात सुगमता एवं सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों को जनता को समर्पित किया गया।

कार्यक्रम में नगर आयुक्त गौरव कुमार, कार्यकारिणी सदस्य एवं स्थानीय पूर्व पार्षद अनुराग मिश्रा श्अन्नूश्, चीफ इंजीनियर (सिविल) महेश वर्मा, चीफ इंजीनियर (आरआर) मनोज प्रभात, व्यापारी नेता उत्तम कपूर, आनंद रस्तोगी, संजीव झिंगरन, लखन अग्रवाल, जोनल अधिकारी जोन-6 अमरजीत यादव, अधिशासी अभियंता जोन-6 ओम प्रकाश यादव सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

महापौर ने 36 लाख रुपये की लागत से स्थापित 74 नए स्ट्रीट लाइट पोल एवं प्रकाश व्यवस्था के कार्यों का उद्घाटन किया। इन कार्यों से क्षेत्र की गलियों एवं प्रमुख मार्गों पर रोशनी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी.. जिससे नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और सुरक्षा भी बढ़ेगी।

क्षेत्र को आधुनिक प्रकाश व्यवस्था से जोड़ते हुए चैक चैराहा, खुन-खुन जी मार्ग, कमला नेहरू मार्ग एवं राज नारायण खन्ना मार्ग पर 4 हाईमास्ट लाइटें स्थापित की गई हैं। 

महापौर ने 14 लाख रुपये की लागत से कराए गए लालजी टंडन चैक के सौंदर्यीकरण, सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का भी लोकार्पण किया। 

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि नगर निगम शहर के सभी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। प्रकाश व्यवस्था, सड़क, नाली एवं सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों के माध्यम से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |