Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: सोनालीका ने वित्त वर्ष 2027 में मई की अब तक की सर्वाधिक 17,204 कुल ट्रैक्टर बिक्री की


लखनऊ। भारत से ट्रैक्टर एक्सपोर्ट में नंबर 1 ब्रांड सोनालीका ट्रैक्टर्स ने वित्त वर्ष 2027 में अपनी रफ्तार को और तेज करते हुए मई की अब तक की सर्वाधिक 17,204 ट्रैक्टरों की बिक्री दर्ज की है और 21ः वृद्धि दर्ज करते हुए उद्योग के प्रदर्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। सोनालीका की यह नई उपलब्धि किसानों को श्जीतने का दमश् देने पर ब्रांड के निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है और भारत को कृषि महाशक्ति बनाने की दिशा में कंपनी की महत्त्वपूर्ण भूमिका को और मजबूत करती हैद्य कंपनी ने भारत में आगामी खरीफ सीजन की तैयारी के उपलक्ष में 17,029 ट्रैक्टरों का अब तक का सर्वाधिक मासिक उत्पादन भी दर्ज किया है।इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अपने विचार साझा करते हुए,रमन मित्तल, जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर, इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने कहा, “हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमने मई की अब तक की सर्वाधिक 17,204 ट्रैक्टरों की बिक्री दर्ज की है, जो कुल 21ः वृद्धि द्वारा संभव हुई और हमने  उद्योग के प्रदर्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। यह एक मजबूत संकेत है कि भारतीय किसानों ने खरीफ मौसम के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है और वे अधिक आत्मविश्वास के साथ मशीनीकरण को अपना रहे हैं। इसके साथ ही, हमने किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए 17,029 ट्रैक्टरों का अब तक का सर्वाधिक मासिक उत्पादन भी दर्ज किया है।आंकड़ों से ऊपर उठ कर, जो बात हमें सबसे अधिक प्रेरित करती है, वह है भारतीय कृषि की अटूट विश्वास, जहां हर सीजन इस विश्वास के साथ शुरू होता है कि कल की फसल आज से बेहतर होगी और विकास हमेशा संभव है। हमारा हमेशा से मानना रहा है कि लगातार प्रगति, निरंतरता और दृढ़ता के माध्यम से हासिल की जाती है और हम किसानों को अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्ज्स् में, यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और यही हमें श्जीतने का दमश् की भावना के साथ नए मानक स्थापित करने में सक्षम बनाती है।मानसून दशकों से भारतीय कृषि में आशावाद बढ़ाने वाला एक महत्वपूर्ण कारक रहा है। हालांकि, किसान अब सिंचाई की बढ़ती तीव्रता पर भरोसा कर रहे हैं और बेहतर फसल प्रबंधन और अधिक उत्पादन के लिए तकनीकी रूप से उन्नत ट्रैक्टरों की तलाश कर रहे हैं। भविष्य के लिए तैयार ट्रैक्टरों द्वारा श्जीतने का दमश् देने के अपने दृढ़ विश्वास के साथ, सोनालीका ट्रैक्टर्स अपने विश्व के नंबर 1 ट्रैक्टर प्लांट में विशेषज्ञ इंजीनियरिंग और सबसे ताकतवर इंजनों से लैस ट्रैक्टरों के साथ किसानों के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीण बाजारों में कंपनी की बढ़ती उपस्थिति और ग्राहक संतुष्टि पर अटूट ध्यान कंपनी को देश के कृषि विकास की यात्रा में एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में लगातार मजबूत कर रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |