Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः यूपी पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, डीएम-एसपी के निर्देश पर चलेंगी 30 अतिरिक्त बसें


अमेठी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी संजय चैहान एवं पुलिस अधीक्षक सरवन टी के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा 30 अतिरिक्त रोडवेज बसों का संचालन कराया जाएगा, ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) महेंद्र बाबू गुप्ता ने बताया कि भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की संभावित भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। इन बसों का संचालन विभिन्न प्रमुख मार्गों पर किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी समय से अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकें। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग की ओर से बस अड्डों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बसों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। एआरटीओ ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि परीक्षा में शामिल होने वाले किसी भी अभ्यर्थी को परिवहन संबंधी कठिनाई न हो। इसके लिए बसों की उपलब्धता और संचालन व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जाएगी। जिलाधिकारी संजय चैहान और पुलिस अधीक्षक सरवन टी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के साथ-साथ अभ्यर्थियों को सुरक्षित एवं सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाए। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से अपने निर्धारित बस अड्डों पर पहुंचें और यात्रा के दौरान जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |