Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: बीकेटी विधायक के प्रयास से हजारों दुकानदारों मिलेगा फायदा! राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-30 के प्रस्तावित 6-लेन चैड़ीकरण को बीकेटी क्षेत्र तक विस्तारित नहीं किया जायेगा! बीकेटी विधायक ने लखनऊ के सांसद देश के रक्षा मंत्री का जताया आभार, कहा - हजारों परिवारों चलेगी आजीविका


लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब विधानसभा भाजपा विधायक योगेश शुक्ला ने बताया कि बख्शी का तालाब की जनता के हितों से जुड़ा यह विषय मेरे लिए केवल एक प्रशासनिक मामला नहीं, बल्कि हजारों परिवारों की भावनाओं, आजीविका और भविष्य से जुड़ा विषय था। विधायक योगेश शुक्ला ने बताया कि जब राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रस्तावित चैड़ीकरण को लेकर व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों की चिंताएँ मेरे संज्ञान में आईं, तब मैंने उनकी भावनाओं और जनहित को संबंधित विभागों के समक्ष निरंतर मजबूती से रखा और क्षेत्रवासियों के सहयोग एवं विश्वास से यह प्रयास लगातार आगे बढ़ता रहा, बुधवार को यह जानकर संतोष है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-30 के प्रस्तावित 6-लेन चैड़ीकरण को बख्शी का तालाब क्षेत्र तक विस्तारित नहीं किया जायेगा। यह निर्णय क्षेत्र की जनता की भावनाओं और हितों के सम्मान का प्रतीक है। बख्शी का तालाब विधानसभा भाजपा विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि मैं इस अवसर पर देश के रक्षा मंत्री लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह जी के प्रति हृदय से कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त करता हूँ। जिनके स्नेह, मार्गदर्शन एवं सहयोग से जनभावनाओं को उचित महत्व मिला। साथ ही केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी का भी हार्दिक धन्यवाद एवं आभार, जिन्होंने जनहित से जुड़े इस विषय पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाया है। वहीं इस विषय पर विश्वास व्यक्त करने वाले सभी क्षेत्रवासियों का भी हृदय से धन्यवाद। आपका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है और जनहित के प्रत्येक विषय पर मैं सदैव आपके साथ खड़ा रहूँगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |