घर की दीवार से निकले 29 कोबरा सांप, इनमें 2 वयस्क और 27 बच्चे
June 20, 2026
ओडिशा के भद्रक जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक घर से एक साथ दो वयस्क कोबरा सांप और उनके 27 बच्चे बरामद किए गए। इतनी बड़ी संख्या में जहरीले सांप मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, यह घटना भद्रक जिले के हरिपुर पंचायत अंतर्गत भटपुर गांव की है। गांव के निवासी सनातन बेहरा के परिवार को शाम के समय घर के एक कोने से सांपों की फुफकार जैसी आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिवार के लोग घबरा गए और तुरंत स्नेक हेल्पलाइन को इसकी सूचना दी।

बताया जा रहा है कि मादा कोबरा ने घर की मिट्टी की दीवार की दरार में अंडे दिए थे। कुछ समय बाद वहीं अंडों से बच्चे निकल आए। परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगी थी। सांपों की संख्या देखकर स्थानीय लोग भी हैरान रह गए। यह इलाका नदी के पास स्थित है, जिसके कारण अक्सर सांप दिखाई देते हैं। हालांकि एक ही घर से इतने अधिक कोबरा सांपों का मिलना बेहद दुर्लभ घटना मानी जा रही है।
रेस्क्यू के बाद सभी सांपों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। घटना के बाद आसपास के लोगों से सतर्क रहने और घरों में दरारों व खाली जगहों की नियमित जांच करने की अपील की गई है। भद्रक जिले में पहले भी कई बार घरों और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में सांपों के निकलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लेकिन इस बार एक साथ 29 कोबरा सांप मिलने की घटना ने लोगों को चौंका दिया है।