Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः बीएड प्रवेश परीक्षा में 223 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, पांच केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा


अमेठी। जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर रविवार को आयोजित संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 शांतिपूर्ण एवं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में कुल 4016 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 3793 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 223 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में 2008 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 1920 ने परीक्षा दी और 88 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, द्वितीय पाली में 2008 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1873 उपस्थित हुए, जबकि 135 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जिले के इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज गौरीगंज, रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सोनारीकला, राजकीय इंटर कॉलेज टीकरमाफी तथा रणवीर इंटर कॉलेज अमेठी को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। राजकीय इंटर कॉलेज टीकरमाफी केंद्र पर दोनों पालियों में सर्वाधिक 29-29 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटे पहले प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी तथा निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सचल दल और केंद्र प्रतिनिधियों की निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई गई। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या गड़बड़ी की सूचना प्राप्त नहीं हुई। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |