लखनऊः टीकन नाथ पासी किला पर हुई मासिक बैठक,किले पर लगाए जाएंगे 200 पेड़
June 07, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब तहसील क्षेत्र के इटौंजा क्षेत्र अंतर्गत ढिंलवासी गांव में ऐतिहासिक किला महाराजा टीकन नाथ पासी किला पर अखिल भारतीय पासी समाज की मासिक बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विक्रम राम राजेश ने की। जिसमें पासी समाज के लोगों ने प्रतिभाग किया, बैठक में किले के विकास को लेकर चर्चा की गई। वहीं प्रदेश अध्यक्ष विक्रम राम राजेश ने बताया कि किले को हरा भरा बनाने के लिए तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 200 पेड़ लगाए जायेंगे। उन्होंने कहा कि ष्एक पेड़ मां के नामष् के तहत पासी समाज किले पर वृक्षारोपण करने का कार्य करेगा।जिससे प्रदूषण नियंत्रण भी होगा। इस कार्यक्रम अवसर पर क्षेत्रीय विधायक योगेश शुक्ला के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया जायेगा। जल्द ही यह कार्य संपन्न होगा, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिल भारतीय पासी समाज संगठन लगातार समाज उत्थान के लिए कार्य कर रहा है। किले पर कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए कार्य किया गया हैं। किले पर टीन शेड का निर्माण कराया गया है, जल्द ही हाई स्कूल स्तर का विद्यालय भी संचालित होगा। इसके अलावा प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि व अन्य अवसरों पर समाज उत्थान के लिए कार्यक्रम होते रहते हैं। वृक्षारोपण के तहत आम व अन्य प्रजाति के पौधे लगाए जायेंगे।
