Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मेरठ: चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में 19 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह किया गया आयोजित ! माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का देखा गया सजीव प्रसारण


मेरठं। सोमवार को चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में स्थित अटल सभागार में वर्ष 2026 की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद स्तर पर टॉप 10 में अपना स्थान बनाने वाले छात्र-छात्राओं को  लोकसभा सांसद अरुण गोविल, विधायक सिवालखास गुलाम मोहम्मद, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज,  जिलाधिकारी डॉ वी0के0 सिंह,  मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ल, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, सह जिला विद्यालय निरीक्षक कृष्ण कुमार द्वारा जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं का प्रशस्ति पत्र एवं मेंडल के साथ रू0 21000 की धनराशि का चेक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया।

हाई स्कूल में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सेंट जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज सरधना की छात्रा अदीबा, इंटरमीडिएट में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली ए0एस0 इंटर कॉलेज मवाना मेरठ की छात्रा वंशिका उपाध्याय के साथ हाई स्कूल में जहां आरा मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज काशी के दक्ष सुरेश देवी हेमचंद त्यागी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगानगर की तृप्ति सिंह, आयुष, तानिया सिंह, महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज अन्नावली के यकुल, सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज सरधना के आर्यन, महेंद्र सिंह स्मारक इंटर कॉलेज रिठानी की कीर्ति, पीडीएम पब्लिक हाई स्कूल खुर्द दयालपुर मवाना के चीकू सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मवाना की अनन्या मिश्रा, इंटरमीडिएट में स्टार अलफलाह इंटर कॉलेज किठौर के जमर्रूद, सुरेश देवी हेमचंद त्यागी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगानगर की सपना, पायल, किंजल, आंचल निकिता रानी, आइडियल चिल्ड्रन इंटर कॉलेज फलावदा की दिव्यांशी शर्मा जेमिनी इंटर कॉलेज फूलबाग कॉलोनी के महसर गुरुकुल सर्वोदय इंटर कॉलेज पांचली खुर्द के हर्ष व स्टार अल फलाह इंटर कॉलेज किठौर की सोफिया को सम्मानित किया गया। प्रदेश स्तर पर के0एल इंटरनेशनल स्कूल सोमदत्त विहार के विवान अग्रवाल को सम्मानित किया गया। 

ए0एस0 इंटर कालेज मवाना मेरठ के प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह ने जिलाधिकारी डॉक्टर वी0के0 सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल को बताया कि कक्षा 12 की जनपद टॉपर वंशिका उपाध्याय एक मजदूर वर्ग के परिवार से है तथा जब परीक्षा परिणाम घोषित हुआ उस समय छात्रा खेत में गेहूं काट रही थी तभी जिलाधिकारी डा0 वी0 के0 सिंह ने वंशिका उपाध्याय एवं उसके माता-पिता को अपने पास बुलाकर कहा कि आप जो भी कोर्स करना चाहेंगे या तकनीकी क्षेत्र बीटेक में जाना चाहते हैं तो उसकी फीस की समस्त व्यवस्था जिला प्रशासन अपने प्रयास से कराएगा। कभी भी आपके मन में यह नहीं रहना चाहिए कि पैसे के अभाव में आप आगे अपनी इच्छा अनुसार कोर्स नहीं कर सके हैं इस प्रयास के लिए प्रधानाचार्य डॉ0 मेघराज सिंह को कहा कि आप छात्रा से बात कर हमें बताइए हम इसके लिए हर संभव प्रयास करेंगे। 

इस अवसर पर डॉक्टर सोमेन्द्र तोमर, लोकसभा सांसद अरुण गोविल, विधायक सिवालखास गुलाम मोहम्मद,  एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज,  जिलाधिकारी डॉ वी0के0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ल, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, सह जिला विद्यालय निरीक्षक कृष्ण कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति, पूनम चैधरी, बृजेश कुमारी, प्रशान्त चैधरी, भूपेंद्र सिंह, अनिल कुमार, पवन कुमार शर्मा, विपिन कुमार, चन्द्र शेखर, सुशील कुमार, विनोद कुमार, अभिभावक आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |