Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: बड़े मंगल के अवसर पर आयोजित भंडारा कार्यक्रमों में सम्मिलित हुईं महापौर


लखनऊ। ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगल के अवसर पर मंगलवार को लखनऊ नगर की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजित भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रमों में महापौर सुषमा खर्कवाल सम्मिलित हुईं। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया तथा सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

महापौर ने सबसे पहले दैनिक भास्कर की ओर से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के गेट नंबर-1 पर आयोजित विशाल भंडारे में सहभागिता की। इसके उपरांत उन्होंने अभियंत्रण जोन-6 कार्यालय, घंटाघर चैराहा के निकट आयोजित विशाल भंडारे में पहुंचकर श्रद्धालुओं से भेंट की तथा सेवा कार्यों में सहभागी बनीं।

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि बड़ा मंगल लखनऊ की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व सेवा, समर्पण, परोपकार एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है। बड़े मंगल पर आयोजित भंडारे समाज में एकता, सहयोग और मानव सेवा की भावना को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं।

उन्होंने पवनपुत्र श्री हनुमान जी से समस्त नगरवासियों के सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना करते हुए सभी को बड़े मंगल की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |