लखनऊः डेवलपमेंट्स ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ प्रस्तावित 1500 करोड़ की बाणिज्यिक रियल स्टेट परियोजना के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
June 25, 2026
लखनऊ। एम्बेसी डेवलपमेंट्स लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ लखनऊ में बड़े वाणिज्यिक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के लिए गैर-बाध्यकारी (नॉन-बाइंडिंग) समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। प्रस्तावित परियोजना के तहत करीब 25 से 30 लाख वर्गफुट प्रीमियम ऑफिस-केंद्रित कमर्शियल स्पेस विकसित किया जाएगा। इसमें लगभग 1,500 करोड़ रुपए का निवेश प्रस्तावित है। यह परियोजना इन्वेस्ट यूपी फ्रेमवर्क के तहत विकसित की जाएगी।एमओयू पर बुधवार को बेंगलुरु में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हस्ताक्षर हुए। इस दौरान राज्य के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, अवसंरचना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार, एम्बेसी डेवलपमेंट्स के दक्षिण क्षेत्र के मुख्य परिचालन अधिकारी शैलेन्द्र कोनानूर सुब्बाराया तथा एम्बेसी रीट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित शेट्टी भी मौजूद रहे। कंपनी के अनुसार यह समझौता उत्तर प्रदेश के कमर्शियल रियल एस्टेट बाजार में उसकी प्रस्तावित एंट्री की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।एम्बेसी ग्रुप के चेयरमैन जितेंद्र विरवानी ने कहा कि उत्तर प्रदेश इस समय विकास के महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। राज्य का मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर होता कारोबारी माहौल और उद्योगों व ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (ळब्ब्) को आकर्षित करने वाली नीतियां इसे देश के सबसे तेजी से उभरते निवेश केंद्रों में शामिल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से लखनऊ में भारत के अगले चरण के ऑफिस-केंद्रित विकास का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र बनने की क्षमता है।उन्होंने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाला कमर्शियल रियल एस्टेट आर्थिक विकास, निवेश आकर्षित करने और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रस्तावित परियोजना के जरिए कंपनी उत्तर प्रदेश में संस्थागत स्तर का बिजनेस इकोसिस्टम विकसित करने के अपने अनुभव का उपयोग करेगी और राज्य की विश्वस्तरीय व्यावसायिक अवसंरचना विकसित करने की परिकल्पना को गति देगी।एम्बेसी डेवलपमेंट्स लिमिटेड (पूर्व में इक्विनॉक्स इंडिया डेवलपमेंट्स लिमिटेड) देश की प्रमुख सूचीबद्ध रियल एस्टेट कंपनियों में शामिल है। कंपनी बेंगलुरु, मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर), राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के साथ चेन्नई और इंदौर में भी आवासीय एवं वाणिज्यिक परियोजनाओं का विकास कर रही है।कंपनी के पोर्टफोलियो में मध्यम आय वर्ग, प्रीमियम और लग्जरी आवासीय परियोजनाएं शामिल हैं। इनमें ब्रांडेड रेजिडेंस, अल्ट्रा लग्जरी अपार्टमेंट, विला, टाउनहोम, कंडोमिनियम, इंटीग्रेटेड टाउनशिप और वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवासीय परियोजनाएं शामिल हैं। कंपनी बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध है तथा इन्फोमेरिक्स से प्टत् ।- (स्टेबल) की दीर्घकालिक ऋण रेटिंग प्राप्त है।एम्बेसी ग्रुप को रियल एस्टेट क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। समूह ने देशभर में कमर्शियल, रेजिडेंशियल, हॉस्पिटैलिटी, सर्विसेज और एजुकेशन सेक्टर में 10 करोड़ वर्गफुट से अधिक क्षेत्र का विकास और प्रबंधन किया है।
.jpg)