Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: 15 जून से जनपद में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मक्का खरीद प्रस्तावित! किसानों को 2400 प्रति क्विंटल की दर से मिलेगा मूल्य, पंजीकरण प्रक्रिया शुरू


कन्नौज । जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद कन्नौज में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 (रबी फसल) के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर मक्का क्रय कार्य 15 जून 2026 से प्रारम्भ किया जाना प्रस्तावित है। शासन द्वारा मक्का (कामन) का समर्थन मूल्य 2400 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त किसानों को उतराई एवं छनाई मद में 20 प्रति क्विंटल की अतिरिक्त धनराशि भी प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जनपद में खाद्य विभाग द्वारा कुल 09 मक्का क्रय केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इनमें तहसील कन्नौज में 01, तहसील तिर्वा में 03 तथा तहसील छिबरामऊ में 05 क्रय केन्द्र संचालित किए जाएंगे, जहां किसान अपनी उपज उचित मूल्य पर बेच सकेंगे।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि मक्का विक्रय हेतु किसान पंजीकरण पोर्टल प्रारम्भ कर दिया गया है। इच्छुक किसान खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट बिे.नच.हवअ.पद पर स्वयं अथवा जन सेवा केन्द्रों एवं साइबर कैफे के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने किसानों से समय रहते पंजीकरण कराने की अपील की है, ताकि खरीद प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने आगे बताया कि मक्का विक्रय करने वाले किसानों का भुगतान आधार से लिंक बैंक खाते में पीएफएमएस (च्थ्डै) प्रणाली के माध्यम से 48 घंटे के भीतर सीधे हस्तांतरित किया जाएगा, जिससे भुगतान प्रक्रिया पारदर्शी एवं त्वरित बनी रहे।

किसानों को किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा मक्का खरीद से संबंधित समस्या होने पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी, कन्नौज के मोबाइल नंबर 9956199399 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।

जिला प्रशासन ने जनपद के समस्त मक्का उत्पादक किसानों से अपील की है कि वे शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना का लाभ उठाते हुए अपनी उपज अधिकृत क्रय केन्द्रों पर विक्रय करें तथा पारदर्शी खरीद व्यवस्था का लाभ प्राप्त करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |