Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: नगर निगम में 12 जून को आयोजित होगा संपूर्ण समाधान दिवस


लखनऊ। शहरवासियों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से नगर निगम लखनऊ द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अब 12 जून 2026 (शुक्रवार) को किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि प्रत्येक माह के प्रथम शुक्रवार को आयोजित होने वाला संपूर्ण समाधान दिवस इस माह 05 जून को प्रस्तावित था, किन्तु विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम द्वारा शहर के सभी 110 वार्डों में व्यापक स्तर पर विशेष स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कारण संपूर्ण समाधान दिवस की तिथि परिवर्तित कर 12 जून 2026 निर्धारित की गई है।

संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन नगर निगम मुख्यालय, लालबाग स्थित त्रिलोकनाथ सभागार में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी करेंगी।

नगर निगम लखनऊ ने शहरवासियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी शिकायतों के समाधान हेतु 12 जून 2026 (शुक्रवार) को समय से उपस्थित होकर इस जनहितकारी पहल में सहभागिता करें तथा स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित लखनऊ के निर्माण में अपना योगदान दें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |