लखनऊ। नगर निगम मुख्यालय में गुरुवार को सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम से दिनांक 31 मई 2026 को सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को उनके दीर्घकालीन, समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर सुषमा खर्कवाल ने की। इस अवसर पर महापौर ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मान-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की।
सम्मानित किए गए कर्मचारियों में महेन्द्र कुमार, राजू,अशोक कुमार, फारूक, आफताब हैदर, राम कुमार एवं राकेश शामिल रहे। सभी कर्मचारियों को उनके सेवाकाल के दौरान किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, मुख्य लेखा अधिकारी महामिलिंद लाल सहित नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
