प्रतापगढ़। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होनें के अवसर जनपद में समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान से समन्वित कर विकसित कृषि संकल्प अभियान एवं खेत बचाओं अभियान अभियान-2026 में ‘‘त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम‘‘ योजनान्तर्गत प्राकृतिक खेती कार्यशाला का तुलसी सदन (हादीहाल) में जनपद स्तरीय खरीफ किसान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा, परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, उप कृषि निदेशक अश्विनी कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार, जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार शर्मा, जिला कृषि रक्षा अधिकारी अनिल प्रसाद मिश्रा, मस्त्य विकास अभिकरण कमलेश कुमार बौद्व, कृषि वैज्ञानिक डा0 नवीन सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी व किसान, आमजनमानस, प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
इस दौरान उपस्थित अतिथियों, अधिकारियों, किसानो, आमजनमानस, प्रबुद्धजनो ने तुलसीसदन (हादीहाल) परिसर में लगाये गये विभिन्न विभागों के स्टालों क्रमशः कृषि विभाग, कृषि रक्षा विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सूचना विभाग, समाज कल्याण आदि अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कृषि उत्पादन में लगातार वृद्धि हो रही है, लेकिन प्राकृतिक खेती से उत्पादित खाद्यान्न स्वास्थ्य के लिए अधिक लाभकारी होते हैं। इसके साथ ही प्राकृतिक खेती भूमि की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने तथा शासन की मंशा के अनुरूप आयोजित कार्यशालाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, किसान हितैषी नीतियों एवं विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार किसानों की समृद्धि और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उप कृषि निदेशक अश्विनी कुमार सिंह ने विभागीय कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं का लाभ उठाकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से विभागीय योजनाओं से जुड़ने और वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने का आह्वान किया। कृषि विज्ञान केंद्र कालाकांकर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. नवीन सिंह ने खरीफ फसलों की उन्नत कृषि तकनीकों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए मिट्टी परीक्षण के आधार पर ही संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग किया जाना चाहिए। इससे लागत कम होगी और उत्पादन में वृद्धि होगी। कार्यशाला में पशुपालन विभाग के डॉ. सुशील कुमार ने पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा की। वहीं जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने उद्यान विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों से वर्षाकाल में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों की अतिरिक्त आय का भी महत्वपूर्ण स्रोत बन सकता है।
कार्यक्रम में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग व संस्कृति विभाग में पंजीकृत कलाकारों द्वारा लोकगीत, लोकनृत्य व कठपुतली व प्राथमिकध्उच्च विद्यालय के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के कटआउट के साथ आकर्षक सेल्फी प्वाइंट स्थापित किए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में लोगो ने फोटो भी खिचवायी। कार्यक्रम का संचालन डा0 मो0 अनीस व धर्मेन्द्र ओझा द्वारा किया गया।
.jpg)