लखनऊः इटौंजा में पकड़ी गई नेपाल से मुंबई जा रही 1.20 करोड़ की हेरोइन बरामद! पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में दो तस्कर गिरफ्तार
June 12, 2026
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) लखनऊ कमिश्नरेट की इटौंजा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान कें तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त टीम ने इटौंजा टोल प्लाजा के पास चेकिंग के दौरान दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 600 ग्राम अवैध हेरोइन (ब्राउन शुगर) बरामद की है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस खेप की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये आंकी गई है। वही पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि कुछ तस्कर नेपाल से मोटरसाइकिल के जरिए अवैध हेरोइन लेकर लखनऊ आ रहे हैं, जहाँ से वे ट्रेन पकड़कर मुंबई जाने वाले हैं। इस इनपुट के आधार पर इटौंजा पुलिस और एसटीएफ फील्ड इकाई बरेली की टीम ने संयुक्त रूप से जाल बिछाया। इटौंजा टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर चेकिंग के दौरान एक पल्सर मोटरसाइकिल (यूपी 31 सीके 4792) पर सवार दो संदिग्धों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुआ। पुछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रकाश सिंह (26 वर्ष) और आकाशदीप सिंह (20 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी जनपद लखीमपुर खीरी के तिकुनिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने कबूल किया कि वे नेपाल से अवैधता हेरोइनध्ब्राउन शुगर की तस्करी कर भारत लाते हैं। वे इसे लखनऊ केजरीवाल रास्ते पुणे और मुंबई (महाराष्ट्र) ले जाकर महंगे दामों पर बेचते थे। बरामद की गई खेप को भी वे मुंबई में खपाने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। बरामद किया गया पदाथर्रू 600 ग्राम हेरोइनध्ब्राउन शुगर (कीमत लगभग ₹1.20 करोड़) वाहनरू 01 अदद पल्सर मोटरसाइकिल (न्च् 31 सीके 4792)गैजेट्सरू 02 मोबाइल फोनबैंकिंगरू 04 ए.टी.एम. कार्ड करेंसीरू नेपाली मुद्रा (100 और 50 रुपये के नोट) एवं पहचान दस्तावेज (आधिकारिक पहचान पत्र) थाना इटौंजा में दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मु0अ0सं0-82ध्2026 के तहत धारा 8ध्21सीध्60 एनडीपीएस (एनडीपीएस ) एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह, म0उ0नि0 शिवानी सिंह,और कांस्टेबल दीपक तोमर, एसटीएफ फील्ड इकाई (बरेली)रू उपनिरीक्षक अजीत कुमार, हेड कांस्टेबल गिरिजेश पोसवाल, दिलीप कुमार, सुनित, अरुण कुमार, संजय यादव, और मनोज कुमार अवस्थी दोनों आरोपी को धर दबोचा।
