Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः विश्व पर्यावरण दिवस पर लखनऊ में मेगा स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, 110 वार्डों में चला विशेष सफाई अभियान


लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम लखनऊ द्वारा शहरव्यापी मेगा स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत हजरतगंज चैराहे स्थित गांधी प्रतिमा से हुई, जहां महापौर सुषमा खर्कवाल एवं नगर आयुक्त गौरव कुमार ने  स्वच्छता का संदेश देते हुए विशेष सफाई अभियान का शुभारंभ किया।

नगर निगम द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर के सभी 110 वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत वार्डों में सड़क, नाली, सार्वजनिक स्थलों एवं प्रमुख चैराहों की साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया। सभी वार्डों में माननीय पार्षदों के नेतृत्व में सफाई कार्य संपन्न कराया गया।

इस दौरान महापौर ने हजरतगंज जीपीओ स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा की साफ-सफाई कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके उपरांत त्रिलोकी नाथ मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय में विशेष सफाई अभियान का शुभारंभ करते हुए श्रमदान किया तथा स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

महापौर ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण और स्वच्छ शहर के निर्माण में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण और स्वच्छता के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का स्मरण कराता है।

इस अवसर पर नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त अभिनव रंजन श्रीवास्तव, जोनल अधिकारी जोन-1 ओ.पी. सिंह सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। अभियान के दौरान शहरवासियों से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय सहभागिता की अपील भी की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |