Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: मड़िहान के देवरी जंगल में सड़क किनारे मिला 10 वर्षीय अज्ञात बालिका का शव


मड़िहान/मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवरी जंगल में सड़क किनारे एक 10 वर्षीय अज्ञात बालिका का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी गई है।स्थानीय सूत्रों और प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय स्थानीय लोगों ने देवरी जंगल क्षेत्र की सड़क के किनारे बालिका का शव पड़ा देखा। शव देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जिसमें पुलिस अधीक्षक अपर्णा राजत कौशिक भी शामिल थीं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम ने शव का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल हत्या की आशंका जताई जा रही है, पुलिस अज्ञात बालिका की पहचान के लिए आसपास के गांवों में छानबीन कर रही है और मिसिंग रिपोर्ट्स की जांच भी की जा रही है। देवरी जंगल क्षेत्र मड़िहान थाना के अंतर्गत आता है और विंध्य क्षेत्र के पास स्थित है, जहां पहले भी कुछ संदिग्ध घटनाएं दर्ज की गई हैं। स्थानीय लोगों में आक्रोश है और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है, इस सम्बन्ध में 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामला गंभीर है और हर पहलू से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। जल्द ही शव की पहचान हो जाने की उम्मीद है।यह घटना जिले में बाल सुरक्षा और जंगली इलाकों में निगरानी को लेकर सवाल खड़े कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |